home page

हांसी : भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन का काम शुरू, सत्संग करके ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त

 | 
हांसी : भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन का काम शुरू, सत्संग करके ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त


हांसी : भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन का काम शुरू, सत्संग करके ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त


पानी की मांग पर चानौत में चल रहा धरना 62वें

दिन बाद खत्म

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आश्वासन के

बाद बनी सहमति

हांसी, 16 जुलाई (हि.स.)। भाखड़ा पाइपलाइन से

टी-कनेक्शन की मांग पर गांव चैनत में पिछले 61 दिनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त

हो गया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक में सहमति बनने के

बाद प्रशासन ने भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल गुरुवार को धरना स्थल

पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान पर खुशी

व्यक्त की। हालांकि धरना बुधवार को ही समाप्त घोषित कर दिया गया था लेकिन ग्रामीणों

ने धार्मिक परंपरा के अनुसार गुरुवार को सत्संग के उपरांत औपचारिक रूप से धरना स्थल

समेटकर आंदोलन का समापन किया।

गांव चैनत के ग्रामीण हांसी शहर के लिए बिछाई

जा रही भाखड़ा पाइपलाइन से अपने गांव को टी-कनेक्शन देने की मांग को लेकर पिछले 61

दिनों से धरने पर बैठे थे। आंदोलन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने भूख हड़ताल भी की।

इस दौरान कई बार प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, लेकिन लंबे समय तक कोई समाधान

नहीं निकल सका। देखते ही देखते यह मामला पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बन गया।

आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्य

सरकार के दो मंत्रियों, हांसी के विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल और

एसडीएम के साथ कई दौर की बातचीत हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। आखिरकार बुधवार को केंद्रीय

ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में हुई बैठक में समाधान निकला और सरकार ने

ग्रामीणों की टी-कनेक्शन की मांग स्वीकार कर ली।

समझौते के बाद प्रशासन ने बुधवार देर रात से पाइपलाइन

पर टी-कनेक्शन लगाने का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार कार्य अंतिम चरण

में है और इसके पूरा होते ही गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक कनेक्शन उपलब्ध हो

जाएगा।

धरना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने इसे अपनी

एकजुटता, धैर्य और शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत बताया। उनका कहना है कि लंबे आंदोलन के

बाद उनकी मांग पूरी हुई है। प्रशासन और सरकार के लिए भी इस बहुचर्चित विवाद का शांतिपूर्ण

समाधान राहत की बात माना जा रहा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही टी-कनेक्शन

के माध्यम से गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर