home page

राई खेल विवि के कुलपति ने एनसीसी कैडेटों को जीवन में सफलता के सूत्र बताए

 | 
राई खेल विवि के कुलपति ने एनसीसी कैडेटों को जीवन में सफलता के सूत्र बताए


सोनीपत, 28 जून (हि.स.)। सोनीपत

के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय परिसर में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण

शिविर का समापन 29 जून को होगा। शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के

लगभग 400 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान रविवार को कुलपति अशोक कुमार

ने कैडेटों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जीवन कौशल से जुड़े विषयों

का प्रशिक्षण दिया है।

हरियाणा

एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के कैडेटों के लिए करियर विकल्प, जीवन में उत्कृष्टता,

भावनात्मक संतुलन और जीवन कौशल विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय

के कुलपति अशोक कुमार ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के

लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्य और भावनात्मक रूप से मजबूत होना बहुत

जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना साहस, धैर्य और संतुलित सोच के साथ करने

पर ही व्यक्ति आगे बढ़ता है।

उन्होंने

अवसाद, चिंता, वास्तविक खुशी और मानसिक संतुलन जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी

दी तथा कहा कि जीवन कौशल का विकास हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम

के बाद कैडेटों ने बताया कि व्याख्यान से उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच

विकसित करने और जीवन में सही दिशा तय करने की प्रेरणा मिली। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय

के डीन योगेश चंद्र, मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय की प्राचार्य दिनेश कुमारी, प्रशासनिक

अधिकारी कर्नल मोहित कपूर, एनसीसी इकाई की प्रशासनिक अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट हेंसी

डबास, शिविर एडजुटेंट चीफ ऑफिसर नीलम अहलावत तथा एनसीसी, विद्यालय और विश्वविद्यालय

के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना