home page

सोनीपत: कुलगुरु ने सेवा विस्तार पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री का जताया आभार

 | 
सोनीपत: कुलगुरु ने सेवा विस्तार पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री का जताया आभार


सोनीपत, 08 सितंबर (हि.स.)। दीनबंधु

छोटू राम विश्वविद्यालय साइंस एवं तकनीकी मुरथल के कुलगुरु प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का

कुलगुरु के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा सेवा विस्तार किया गया है, जो कि सात

सितंबर से लागू हुआ है।

इस अवसर

पर कुलगुरु प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित

हरियाणा सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि वे इस विश्वास को बनाएं

रखेंगे। विश्वविद्यालय को एकेडमिक, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर

ले जाने का प्रयास किया जायेगा। विश्वविद्यालय में स्विमिंग पूल, हॉस्टल्स, अन्य इमारतें

एवं सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जायेगा। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में

रखते हुए एकेडमिक एवं खेल के क्षेत्र में लगातार सुधारात्मक प्रयास किये जाएंगे। विश्वविद्यालय

की आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया जायेगा। विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ के हित

में भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना