home page

हिसार : पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिसर और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा विश्वविद्यालय : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

 | 
हिसार : पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिसर और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा विश्वविद्यालय : प्रो. नरसी राम बिश्नोई


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के आईसीआईसीआई

फाउंडेशन ने विश्वविद्यालय को भेंट किए दो ई-रिक्शा

रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर को

मिला सशक्त सहयोग

हिसार, 23 फरवरी (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर को आईसीआईसीइआई

फाउंडेशन की ओर से विश्वविद्यालय को दो इलेक्ट्रिक रिक्शा भेंट किए गए। इस अवसर पर

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर दोनों ई-रिक्शाओं

को औपचारिक रूप से रवाना किया तथा इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन

का आभार व्यक्त किया।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने साेमवार काे कहा कि विश्वविद्यालय

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिसर और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम

उठा रहा है तथा जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति को प्रभावी रूप से लागू कर रहा है। यह पहल

विश्वविद्यालय की सतत विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को

रेखांकित करती है और परिसर में हरित परिवहन एवं प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन को नई गति

प्रदान करेगी।

कुलसचिव डा. विजय कुमार ने कहा कि रिसोर्स मैनेजमेंट

एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीज) की प्राप्ति में महत्वपूर्ण

भूमिका निभा रहा है और विश्वविद्यालय को एक हरित एवं ऊर्जा-कुशल परिसर के रूप में स्थापित

करने की दिशा में कार्यरत है। विश्वविद्यालय जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति के अंतर्गत

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्थान सोलिड वेस्ट

मैनेजमेंट रूल्स, 2016 तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमैंट रूल्स, 2016 एवं माननीय एनजीटी

के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सूखा, गीला, घरेलू बायोमेडिकल तथा खतरनाक

अपशिष्ट का पृथक संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित कर रहा है। विश्वविद्यालय

हरियाणा में सतत विकास पहलों को सक्रिय रूप से लागू करने वाली प्रमुख संस्थाओं में

शामिल है।

समारोह में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. योगेश छाबा,

पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गुप्ता, रिसोर्स मैनेजमेंट

सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश रंगा, डॉ. लखविंद्र सिंह, डॉ. दीपक यादव, पुष्पा रानी,

बायोटेक विभाग के डॉ. रविंद्र मेहरा, प्रिंटिंग विभाग के डॉ. बिजेन्द्र कौशिक तथा उप कुलसचिव

शिवदयाल रंगा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर