home page

हांसी : एक माह से वेतन को तरसे सिंचाई विभाग के 400 कर्मचारी

 | 
हांसी : एक माह से वेतन को तरसे सिंचाई विभाग के 400 कर्मचारी


यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी

हांसी, 24 जुलाई (हि.स.)। सिंचाई विभाग में कर्मचारियों

के वेतन और मेडिकल क्लेम का संकट लगातार गहराता जा रहा है। विभाग के करीब 400 कर्मचारियों

को पिछले एक महीने से वेतन नहीं मिला है, जबकि दूसरा महीना भी समाप्ति की ओर है। इससे

कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन

(सिंचाई शाखा) ने शुक्रवार काे सरकार से जल्द वेतन जारी करने और निलंबित कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन)

विनोद कुमार को बहाल करने की मांग करते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यूनियन के शाखा प्रधान अशोक यादव ने शुक्रवार काे कहा कि समय

पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के मेडिकल क्लेम भी पिछले पांच महीनों से लंबित हैं,

जिससे इलाज पर खर्च की गई राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कई बार विभागीय

अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

यूनियन ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता

विनोद कुमार के निलंबन का विरोध करते हुए इसे गलत कार्रवाई बताया। अशोक यादव ने कहा

कि एक्सईएन ने नहरी पानी को टेल तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया और पहली बार

अवैध रूप से नहरी पानी चोरी करने वाले 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश

की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में असंतोष

है और विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यूनियन का कहना है कि कार्यकारी अभियंता के निलंबन

के बाद विभाग की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिससे कर्मचारियों के वेतन जारी

होने में और देरी हो सकती है। इससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारियों की मुश्किलें

और बढ़ने की आशंका है। अशोक यादव ने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों

का बकाया वेतन और लंबित मेडिकल क्लेम जारी नहीं किया गया तथा एक्सईएन विनोद कुमार को

बहाल नहीं किया गया, तो यूनियन बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग

और सरकार की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर