home page

हांसी : चानौत में हुई महापंचायत ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

 | 
हांसी : चानौत में हुई महापंचायत ने सरकार को दिया अल्टीमेटम


धरने 44वें दिन भी महापंचायत करके पुरजोर तरीके से उठाई मांग

हांसी, 28 जून (हि.स.)। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में टी लगाकर पानी की मांग पर

चानौत गांव में चल रहे धरने के 44वें दिन रविवार गांव में महापंचायत का आयोजन किया

गया। धरना स्थल पर आयोजित महापंचायत में भादरा से पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनिया और

पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह अपने समर्थकों सहित चानौत धरने पर समर्थन देने पहुंचे वहीं

महा पंचायत में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के ग्रामीणों और विभिन्न खाप पंचायतों

के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

महापंचायत में सभी वक्ताओं ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। चेतावनी

दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना कमेटी ने दोहराया

कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में मौजूद

ग्रामीणों ने सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि मांगें

पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि

प्रदेश के कई गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, चानौत के लोग पानी के लिए पिछले

44 दिन से धरने पर बैठे हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राजस्थान को प्रदेश के अंदर

से अंडरग्राउंड पाइपलाइन के द्वारा पानी देने पर समझौता किया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया

कि सरकार द्वारा हरियाणा के लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट में एसवाईएल

नहर परियोजना के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया। इसे प्रदेश के जल हितों की अनदेखी

बताते हुए सरकार से नीति पर पुनर्विचार की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर