home page

हिसार : कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

 | 
हिसार : कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत


अग्रोहा चौक पर हुआ हादसा, कार चालक फरार

हिसार, 18 जून (हि.स.)। जिले के अग्रोहा क्षेत्र में अग्रोहा चौक के पास हुए

हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ। बुधवार

देर रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें डायल-112

की टीम ने तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची अग्रोहा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में यूपी के जिला सहारनपुर के

इसाकरपुर चैंची निवासी असमीर ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे इसरार और शामली जिले

के हथछोवा निवासी पंकज के साथ लांधड़ी टोल के पास खेत में बनी ढाणी में किराए के कमरे

में रहता था। तीनों क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम करते थे। असमीर के

अनुसार मंगलवार देर रात इसरार और पंकज ठेकेदार की बाइक पर अग्रोहा से सामान लेकर वापस

लौट रहे थे। इसी दौरान आदमपुर की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बलेनो

कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर

जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार

के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश

शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर