home page

सोनीपत के खिलाड़ियों ने जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

 | 
सोनीपत के खिलाड़ियों ने जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक


सोनीपत, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों

ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। मंदीप मलिक ने 60 किलोग्राम से अधिक

भारवर्ग और विश्वजीत मलिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बेहतर

प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप के लिए हुआ

है, जिसका आयोजन लुधियाना, पंजाब में होगा। साेमवार काे दोनों

खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या

दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, प्रशिक्षक मोहित पंवार, रोहित दहिया और

सीआईएसएफ के एएसआई विशाल मलिक ने स्वागत कर बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए

शुभकामनाएं दीं।

ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि दोनों खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर

पदक जीत चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी

बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे। अकादमिक

निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ खेल और

सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। मंदीप और विश्वजीत ने अपनी सफलता का श्रेय

स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्या, प्रशिक्षकों और माता-पिता को दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना