home page

सिरसा: साइबर ठगों ने दोस्ती की आड़ में लाई चपत, दो गिरफ्तार

 | 
सिरसा: साइबर ठगों ने दोस्ती की आड़ में लाई चपत, दो गिरफ्तार


सिरसा, 20 सितंबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने दोस्ती की आड़ में सिरसा जिला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 96 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को जिले के गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल व बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

साइबर थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने रविवार को बताया कि कीर्ति नगर निवासी विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह याकूजा फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। इसी दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले राहुल के साथ उसकी दोस्ती हो गई। शिकायत के अनुसार राहुल ने घर में मजबूरी बताकर विशाल से उसका एटीएम ले लिया। आरोप है कि दोस्ती का फायदा उठाते हुए राहुल ने उसके खाते से संबंधित एटीएम का गलत इस्तेमाल करवा दिया। पीडि़त को मामले का पता चला तो तब तक उसके खाते से 96 हजार रुपये की साइबर ठगी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma