home page

हिसार : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

 | 

मेहंदी के पैसे लेने के बहाने 17 वर्षीय लड़की को साथ ले गई थी पड़ोस की युवती

सुनसान जगह पर वारदात को दिया गया अंजाम

हिसार, 21 नवंबर (हि.स.)। बरवाला थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिगा से सामूहिक

दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुकेश और सोनू को गिरफ्तार किया

है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल

भेज दिया गया।

मामले की जांच कर रही पीएसआई सीमा ने शनिवार काे बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत में

आरोप लगाया कि 19 नवंबर की शाम करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसकी 17 वर्षीय

बेटी को मेहंदी के पैसे लेने के बहाने अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि वह उसे बाईपास

की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गई, जहां पहले से कुछ लड़के मौजूद थे। वहां नाबालिगा को

झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

आरोपियों ने किसी को

बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर बरवाला थाना में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं

के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसआई सीमा

के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर मुकेश और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ

के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया

गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर