home page

हिसार : बसों की कमी से परेशान छात्रों का जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

 | 
हिसार : बसों की कमी से परेशान छात्रों का जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम


गांवों के रूटों पर पर्याप्त बसें चलाने और विद्यार्थियों के लिए सुबह-शाम

नियमित सेवा की मांग, समाधान नहीं हुआ तो पक्का धरना

हिसार, 14 सितंबर (हि.स.)। ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी और अव्यवस्थित बस

सेवा से परेशान छात्रों ने रोडवेज जीएम कार्यालय के सामने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन

किया। भारत की जनवादी नौजवान सभा की मलापुर इकाई के प्रधान साहिल के नेतृत्व में लाडवी,

मलापुर, जाखोद, कोहली, दुर्जनपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र और

नौजवान प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ग्रामीण विद्यार्थियों के

लिए पर्याप्त और नियमित बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

जीएम की अनुपस्थिति में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि गांवों

के रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं, बसों के समय में सुधार किया जाए तथा

सुबह-शाम विद्यार्थियों के लिए नियमित बस सेवा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही छात्र

पास की सुविधा को भी सुचारु बनाने की मांग की गई। भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष मुकेश दुर्जनपुर और जिला प्रधान

पंकज बगला ने कहा कि बसों की कमी के कारण ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आने-जाने

में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बस नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों

की पढ़ाई प्रभावित होती है।

जिला उपप्रधान एवं ब्लॉक पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने भी छात्रों को संबोधित किया।

प्रदर्शन में एसएफआई जिला प्रधान निखिल राजली सहित हरीश, सचिन, राजेंद्र, अभिषेक समेत

काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि प्रशासन को समस्याओं के समाधान

के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह में मांगों का समाधान नहीं हुआ

तो हिसार जीएम कार्यालय के सामने पक्का धरना शुरू किया जाएगा और छात्रों के हित में

आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर