home page

सोनीपत में जनता ने लिया संकल्प,निगम में बनाएंगे ट्रिपल इंजन सरकार: डा. अरविंद

 | 
सोनीपत में जनता ने लिया संकल्प,निगम में बनाएंगे ट्रिपल इंजन सरकार: डा. अरविंद


सोनीपत, 24 अप्रैल (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव

में पार्टी को जिताने संकल्प लिया है मजबूत समर्थन देकर एक बार फिर ट्रिपल इंजन सरकार

जनता बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं और विकास कामों

का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिसका असर चुनाव में साफ दिखाई देगा।

शुक्रवार

को डॉ अरविंद शर्मा, मेयर उम्मीदवार राजीव जैन के पुरखास अड्डा स्थित चुनाव कार्यालय

पहुंचे। नामांकन से पहले हवन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित अमित सौनक ने मंत्रोच्चार

किया राजीव जैन व कविता जैन के साथ सभी ने आहुति डाली। उम्मीदवारों की जीत की कामना

की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान

मंत्री ने लोगों से सीधा संवाद भी किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि

राजीव जैन लंबे समय से जनता के बीच रहकर काम करते आए हैं। उन्होंने शहर के विकास और

लोगों की समस्याओं को समझने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। मंत्री ने भरोसा जताया

कि जनता के समर्थन से राजीव जैन पहले से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे और शहर के विकास

को नई गति देंगे।

उन्होंने

कहा कि पार्टी के सभी पार्षद उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में मजबूती से चुनाव लड़ रहे

हैं और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने

कहा कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ घर-घर संपर्क करें और सरकार की योजनाओं की जानकारी

लोगों तक पहुंचाएं। मंत्री ने कहा कि शहर के विकास, सफाई, जल निकासी, सड़क और अन्य

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता

विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी और नगर निगम में मजबूत नेतृत्व चुनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना