home page

सोनीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, साथी घायल

 | 
सोनीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, साथी घायल


सोनीपत, 21 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

जिले के गोहाना में मंगलवार को जींद रोड स्थित टोल प्लाजा के पास तुड़े (पराली) से

भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल

हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत

अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया

गया।

पुलिस

के अनुसार, मृतक की पहचान सुहैल निवासी गांव तिलपनी, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के

रूप में हुई है। हादसे में घायल दूसरे युवक का खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेज एवं

अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक

जांच में सामने आया है कि दोनों युवक पंजाब और हरियाणा से तुड़ा लेकर उत्तर प्रदेश

के बागपत तक पहुंचाने का काम करते थे। मंगलवार को भी वे जींद से तुड़ा लेकर बागपत लौट

रहे थे। इसी दौरान गोहाना के टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर

सड़क पर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय

लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन सुहैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना

मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को

कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी

है। पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच

पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस

ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल युवक के बयान और अन्य

साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट किए जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क

दुर्घटना माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना