home page

सोनीपत: प्रदीप सांगवान ने एचसीएस टॉपर अभिषेक सरोहा को सम्मानित किया

 | 
सोनीपत: प्रदीप सांगवान ने एचसीएस टॉपर अभिषेक सरोहा को सम्मानित किया


सोनीपत, 11 अक्टूबर (हि.स.)। बरोदा

हलके के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने रविवार को हरियाणा सिविल सेवा

(एचसीएस) परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अभिषेक सरोहा को सेक्टर-7 स्थित

उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने अभिषेक की उपलब्धि की सराहना करते हुए

इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रदीप

सांगवान ने कहा कि अभिषेक सरोहा ने एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त

कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि

मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभिषेक

की उपलब्धि से दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अपने सपनों

को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने

कहा कि प्रदेश की नायब सरकार बिना पर्ची-खर्ची के योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी

नौकरियां दे रही है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण गरीब, किसान और मजदूर परिवारों

के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। अभिषेक ने कड़ी मेहनत और

लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए मिसाल है।

इस अवसर

पर भैंसवाल मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह, डॉ. राममेहर राठी, अभिषेक के पिता जगबीर सरोहा,

माता अमिता सरोहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक को उनकी शानदार सफलता पर

बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना