home page

हिसार में टोल मैनेजर को गोली मारकर हत्या

 | 
हिसार में टोल मैनेजर को गोली मारकर हत्या


शव परिजनों को सौंपा, आरोपी अभी तक फरार

हिसार, 23 जून (हि.स.)। जिले के बरवाला क्षेत्र के बाडोपट्टी टोल पर स्कोर्पियो

सवार बदमाशों ने टोल मैनेजर की हत्या कर दी। टोल मैनेजर संजय शुक्ला के शव का पोस्टमार्टम

करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात स्कोर्पियो सवार बदमाशों का 130 रुपये टोल देने को

लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इसमें नजदीकी गांव के ही

कुछ युवकों ने मैनेजर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि टोल मैनेजर ने युवकों से

लोकल आईडी दिखाने को कहा था, जिस पर विवाद हो गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह पूनिया पूरे

मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। अभी

तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आराेपियाें की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर