home page

पानीपत: दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

 | 
पानीपत: दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला आरोपी गिरफ्तार


पानीपत, 18 मार्च (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह की दो महिलाओं को सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान दहिया कॉलोनी निवासी कौशल्या व माला के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं ने अपनी तीन अन्य साथी आरोपी महिलाओं के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया वह कुड़ा बीनने का काम करती है। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए उन दोनों ने फरार अपनी तीन साथी आरोपी महिलाओं के साथ मिलकर 20 फरवरी की रात कुड़ा बीनने की ऑड में बिशन स्वरूप कॉलोनी में रॉड से शटर उखाड़कर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी कौशल्या ने अपने हिस्से में आया चोरी का 30 किलो तांबा 18 हजार रूपए व आरोपी माला ने अपने हिस्से में आया 25 किलो तांबा व इन्वर्टर 17 हजार रूपए में बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं से वारदात में शामिल फरार इनकी साथी आरोपी महिलाओं के ठीकानों का पता लगा काबू करने व चोरी का सामान बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा