home page

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

 | 
सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद


सिरसा, 15 जुलाई (हि.स.)। जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। डिंग थाना प्रभारी ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिला निवासी राकेश कुमार, सिरसा निवासी मनीष कुमार व लखविंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डिंग क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फतेहाबाद जिला निवासी राकेश से हेरोइन लेकर आए थे। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी राकेश को फतेहाबाद क्षेत्र से काबू कर उसके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की र्है ।

इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सिरसा शहर क्षेत्र से आरोपी मनीष कुमार को हेरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थेहड़ मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव ठोबरिया क्षेत्र से लखविंद्र सिंह को आठ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma