home page

सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

 | 
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद


सिरसा, 27 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से तीन तस्करों को लाखों रुपये की हेरोइन व हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी गुरमीत, नितिन व संदीप सिंह के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रानियां से होते हुए थेड़ीमोहर सिंह की ओर जा रही थी। थेड़ीमोहर सिंह के नजदीक एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमीत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां मेंं मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने सिरसा क्षेत्र से एक युवक को एक हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद प्रतिबंधित गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक संदीप सिंह को तीन हजार प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma