home page

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 02 जून (हि.स.)। पुलिस ने सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को लाखों रुपये की 45 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र सिंह ने मंगलवार बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामाने से कार आती दिखाई दी। चालक ने पुलिस को देखकर कार को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा कर कार को रूकवा लिया। कार में तीन युवक सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान जगसीर, जसबीर सिंह व वकील सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ रोङी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने ऐलनाबाद के नोहर रोड क्षेत्र से एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नोहर रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 103 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma