home page

हिसार : खेत से मोटर की केबल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
हिसार : खेत से मोटर की केबल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार


निशानदेही पर जली हुई केबल बरामद कर भेजा जेल

हिसार, 06 नवंबर (हि.स.)। अग्रोहा थाना पुलिस

ने गांव कालीरावण के खेतों से मोटर की केबल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को

गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटर केबल जली हुई हालत

में बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदलपुर निवासी चन्द्र मोहन, आदमपुर निवासी

सुरेन्द्र व कालीरावण निवासी विकास के रूप में हुई है।

अग्रोहा थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुभाष

ने शुक्रवार काे बताया कि इस संबंध में गांव कालीरावण निवासी मुकेश ने शिकायत दी थी कि कोई व्यक्ति

उसके खेत से मोटर की केबल चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

गई। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी जानकारी जुटाई और तीनों

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर

केबल जली हुई हालत में बरामद की। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से

उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर