home page

पानीपत: गोदाम से तौलिये चोरी करने का आरोपी व खरीदार गिरफ्तार

 | 
पानीपत: गोदाम से तौलिये चोरी करने का आरोपी व खरीदार गिरफ्तार


पानीपत, 07 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने अनाज मंडी के नजदीक ब्राइट ओवरसीज फर्म के गोदाम से लाखों रूपए कीमत के तौलये चोरी करने वाले आरोपी पैकिंग ठेकेदार शास्त्री कॉलोनी निवासी सवी और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी खटीक बस्ती निवासी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मिली सूचना पर आरोपी सवी को जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे से और आरोपी मोहम्मद इरफान को गोहाना रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी सवी ने पूछताछ में गौदाम से टावल चोरी करना स्वीकारा है। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी सवी ने गौदाम से चोरी किए टॉवल साथी आरोपी मोहम्मद इरफान को 2 लाख रूपए में बेच दिए और मोहम्मद इरफान ने थोड़े थोड़े कर आगे 3.50 लाख रूपए में बेच दिए। पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी किया सामान बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा