home page

पानीपत: चोर ने लाखों के जेवराें पर किया हाथ साफ

 | 
पानीपत: चोर ने लाखों के जेवराें पर किया हाथ साफ


पानीपत, 09 जुलाई (हि.स.)। पानीपत के उत्तम नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर अलमारी में रखे सोने और चांदी के कीमती जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने जब गुरुवार को जब अलमारी को चेक किया तो अंदर से गहने गायब मिले। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने घर का ताला नहीं तोड़ा, न ही कोई सामान बिखेरा है। आरोपी को अलमारी की चाबी का पहले ही पता था, उसने अलमारी का लॉक खोला और आभूषण चुरा ले गया।

शिकायत में उत्तम नगर निवासी शुभम ने बताया कि उनके घर की अलमारी में परिवार के सोने-चांदी के कीमती जेवरात रखे हुए थे। अज्ञात चोर ने अलमारी को खंगाल कर अंदर रखे सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की पजेब, चांदी की चेन और चांदी के कड़े चुरा ले गए। शिकायतकर्ता शुभम ने बताया कि उन्होंने बीती रात को यह सारा सामान अलमारी के अंदर सुरक्षित रखा था।

इसके बाद गुरुवार को जब उन्होंने अलमारी खोलकर सामान देखा, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी के अंदर रखे सोने और चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास और संदिग्धों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाम-पता न मालूम अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस की एक टीम देवी मंदिर और उत्तम नगर गली के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात के समय इलाके में देखे गए संदिग्धों की पहचान कर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा