home page

जींद : कार सवार दो युवको से गांजा बरामद

 | 
जींद : कार सवार दो युवको से गांजा बरामद


जींद, 11 सितंबर (हि.स.)। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव धमतान साहिब से महासिंह वाला रोड पर कार सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक किलो 418 ग्राम गांजा बरामद किया है। गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धमतान साहिब से गांजा को कार से तस्करी कर वाया महासिंह वाला से पंजाब की तरफ जाएंगें। सूचना के आधार पुलिस ने महासिंह वाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी कर धमतान साहिब से आने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद पुलिस कर्मियों ने सामने आ रही कार को रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने कार चालक चला रहे युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक की पहचान गांव मोंडा (पंजाब) निवासी अजय के रूप में हुई। जब अजय के बगल में बैठे युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 908 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक पहचान गांव मोंडा (पंजाब) निवासी देवेंद्र के रूप में हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने गांजा के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों कार सवार युवकों काबू किया गया है। जिनसे नशे के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा