home page

पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ।

 | 
पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ।


पानीपत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत सेक्टर 29 पार्ट-2 में वॉटर टैंक प्लांट के पास अज्ञात चोरों कमरे का ताला तोड़कर हजारों की नकदी सहित चांदी के जेवर व गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी की वारदात के वक्त परिवार के लोग काम पर गए थे जिसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 29 में दी शिकायत में पातीराम ने रविवार काे पुलिस को बताया कि, वह सेक्टर 29 में वॉटर टैंक प्लांट के पास रह रहा है। सुबह फैक्ट्री में अपने परिवार के साथ काम करने के लिए गया था। जब वह किसी काम से वापस अपने कमरे पर लौटा, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उसने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने कमरे के अंदर से उनकी पैंट की जेब में रखे ₹60,000 (जो एक थैले में थे)। घर में रखे दो भरे हुए गैस सिलेंडर, व सोने, चांदी की ज्वेलरी सहित एक मोबाइल फोन चुरा ले गए। पुलिस ने शनिवार को पातीराम को शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा