home page

जींद : हमारे युवा खेलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें: हरपाल ढुल

 | 
जींद : हमारे युवा खेलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें: हरपाल ढुल


जींद, 01 नवंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप के प्रधान हरपाल ढुल ने कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ हैं, इसलिए हम सबसे ज्यादा ध्यान अपने युवाओं पर ही दे रहे हैं। प्रधान हरपाल ढुल रविवार को नौगामा खाप चबूतरा तपा रामराय जींद में 20वें अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन गांव रामराय, पोंकरीखेड़ी, इक्कस और और रामरायखेड़ा ने मिलकर किया।

इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश दिल्ली और राजस्थान तथा विदेशों में रह रहे ढुल परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस बार का ढुल सम्मेलन खेल और युवाओं को समर्पित रहा। ढुल परिवार के सभी 53 गांवों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्डी खिलाड़ीयों तथा कोचों सहित लगभग 75 खिलाड़ीयों को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी यश ढुल, कबड्डी खिलाड़ी पूजा ढुल, वजीर ढुल, हिंद केसरी जुड्डो पहलवान तथा आस्ट्रेलियन जुड्डो टीम कोच अमित ढुल तथा भीम अवार्डी बलवान सिंह ढुल को सम्मानित किया गया। जो खिलाड़ी खेल कैंपों में थे उनके सम्मान प्रतीक घरवालों ने स्वीकार किए। इसके साथ ही हरियाणा में मुख्यमंत्री श्रेष्ठ अध्यापक अवार्डी पवन ढुल को भी सम्मानित किया गया।

खाप प्रधान हरपाल ढुल ने कहा कि सम्मेलन में युवा वक्ताओं को सबसे ज्यादा समय बोलने के लिए दिया गया, ताकि वो अपने विचारों के माध्यम से अपना विजन रख सकें और ढुल खाप उनका सहयोग कर सके। खाप महासचिव राजबीर सिंह देवली दिल्ली तथा कोषाध्यक्ष बलकार ढुल सेरधा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे युवा खेलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें तथा नशे आदि कि बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें तथा मेडल तालिका में हमारे देश का नाम ऊंचाइयों पर रहें। खिलाडिय़ों के साथ-साथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों में नौगामा खाप प्रधान जयबीर लोहान, किसान यूनियन जिला जींद प्रधान बिंद्र नंबरदार, रामराजी ढुल तथा विशेष सम्मानित सदस्यों को भी सम्मानित किया गया तथा खाप सरदारी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा