home page

जींद : जन्मदिन के दिन ही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

 | 
जींद : जन्मदिन के दिन ही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत


जींद, 16 जून (हि.स.)। गांव ललितखेड़ा के निकट कार की टक्कर से खेत से घर जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मंगलवार काे मृतक के ताऊ की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निजामपुर निवासी 22 वर्षीय सुनील तथा उसका ताऊ प्रेम सोमवार को खेत से वापस पैदल गांव की तरफ लौट रहे थे। तभी कार ने सुनील को टक्कर मार दी। जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर कार चालक फरार हो गया। गंभीर हालात में सुनील को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के ताऊ प्रेम की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के ताऊ प्रेम ने बताया कि सुनील का 22वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के लोग सोमवार को घर पहुंच चुके थे। खेत से वापस लौटते समय कार ने सुनील को टक्कर मार दी। मंगलवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुमन देवी ने बताया कि मृतक के ताऊ की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा