home page

जींद : खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने 140 किलो पनीर व 700 लीटर दूध करवाया नष्ट

 | 
जींद : खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने 140 किलो पनीर व 700 लीटर दूध करवाया नष्ट


जींद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उचाना में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को दूध डेयरी पर छापेमारी कर 140 किलाग्राम पनीर तथा 700 लीटर दूध को नष्ट करवाया है। टीम ने डेयरी से दूध, पनीर तथा रिफाइंड ऑयल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे हंै। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई संैपल रिपोर्ट आने के बाद अमल मे लाई जाएगी।

खाद्य एवं सुरक्षा को सूचना मिली थी कि उचाना की मां सरस्वती डेयरी में मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हंै। जिसके आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कादियान के नेृतत्व में टीम ने डेयरी पर दस्तक दी। जहां पर मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने वहां पर रखा 700 लीटर दूध भी संदिग्ध मिला। टीम ने डेयरी से पनीर, दूध तथा रिफाइंड के सैंपल भरे। जिसके बाद 140 किलोग्राम पनीर तथा 700 लीटर दूध को नष्ट करवा दिया। टीम ने भरे गए सैंपलों को जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है। विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई सैपल रिर्पोट आने के बाद की जाएगी। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डा. अमरप्रकाश ढाका ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में बिकने की संभावना बढ़ जाती है। विभाग द्वारा लगतार खाद्य पदार्थों को लेकर जांच की जा रही है। जो संैपल भरे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा