जींद में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
जींद, 08 जुलाई (हि.स.)। गांव मलिकपुर में हरियाणा नारकोटिक्स टीम ने एक मकान पर दस्तक देकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास से 11.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसे आंगन मे रखे तख्त पर बिछी दरी के नीचे रखा गया था। सदर थाना सफीदों पुलिस आरोपित से नशा नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैै।
हरियाणा नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुर निवासी प्रगट सिंह नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने प्रगट सिंह के घर पर छापेमारी की। घर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने जब आंगन मे रखे तख्त पर बिछी दरी को उठा कर देखा तो उसके नीच स्मैक पाई गई। जिसका वजन 11.32 ग्राम निकला।
पुुलिस ने स्मैक को कब्जे में ले कार्रवाई करते हुए प्रगट सिंह को भी नशले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने प्रगट सिंह नशीले पदार्थ के काराबोर को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि प्रगट सिंह नशीले पदार्थ कहां से लाता था और इन्हें कहां-कहां सप्लाई करता था। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रगट सिंह स्मैक के साथ-साथ और किस-किस तरह के नशे का कारोबार करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

