home page

हांसी : हरियाणा के अनेक जिलों में पानी का संकट,हालात गंभीर हुए : राजेन्द्र सोरखी

 | 
हांसी : हरियाणा के अनेक जिलों में पानी का संकट,हालात गंभीर हुए : राजेन्द्र सोरखी


पानी की समस्या पर चानौत में विधायक को सुननी

पड़ी खरी-खोटी

सरकार समय रहते कारगर कदम उठाकर पर्याप्त पानी

उपलब्ध कराए : राजेन्द्र सोरखी

हांसी, 31 मई (हि.स.)। भीषण गर्मी के कारण प्रदेश

के कई जिलों में पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे लोग टैंकरों के पीछे भागने

और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यह स्थिति मई-जून की गर्मी में पानी की मांग बढऩे

और सप्लाई में लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। लोगों में पर्याप्त पानी न मिलने से

हाहाकार मचा हुआ है।

आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र

सोरखी ने रविवार काे कहा कि हिसार व हांसी जिले की बात करें तो हांसी के चानौत गांव और हिसार के

आदमपुर जलघर में पानी की बदहाल स्थिति पर अधिकारियों को चार्जशीट और निलंबित तक होना

पड़ा है। बावजूद इसके पानी की समस्या बरकरार है। राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि चानौत गांव

में पानी की समस्या बारे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचने के बाद हांसी के विधायक को अपनी

नाकामी के कारण खरी-खोटी सुननी पड़ी। ग्रामीणों ने 12 सवाल दागते हुए विधायक से उनके

द्वारा किये गये वायदों बारे जवाब मांगा तो विधायक बिना जवाब दिये वहां से खिसक गये।

गांव के सुधार के लिये गत विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने गांव वासियों

को बरगलाने का काम किया। वायदों की झड़ी लगाकर उनसे वोट ले लिये और फिर गांव की ओर

मुडकऱ भी नहीं देखा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर