home page

जींद : सस्ती कृषि योग्य जमीन दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ दस लाख रुपये हड़पे

 | 
जींद : सस्ती कृषि योग्य जमीन दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ दस लाख रुपये हड़पे


जींद, 10 सितंबर (हि.स.)। सस्ते रेटों पर कृषि योग्य जमीन दिलाने को झांसा देकर एक करोड़ दस लाख रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ गुरुवार काे धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव खेड़ाखेमावती निवासी रामफल तथा टेकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव रोहड़ में कृषि योग्य जमीन खरीदी हुई है। कुलविंद्र तथा तलविंद्र उनके खेत के पड़ोसी हंै। उन्होंने गांव जमीन बेची थी। जिसके चलते उनका विश्वास था। दोनों आरोपितों ने उन्हें गांव धर्मगढ़ निवासी दविंद्र तथा रत्ताखेड़ा निवासी सतीश से मिलवाया। दोनों ने बताया कि वे प्रोपर्टी का काम करते हैं। गांव अरड़ाना मे सस्ते रेट पर कृषि योग्य जमीन दिला देंगें। उन्होंने जमीन गांव अरड़ाना निवासी सोमपाल से खरीदी हुई है। जिसे उन्होंने 41 कनाल 5.33 मरले जमीन को सौदा 63 लाख रुपये प्रति एकड़ से कर लिया। दस फरवरी 2026 को 80 लाख रुपये बयाना देकर इकरार नामा कर लिया। निधार्रित समय अवधी मे जमीन की रजिस्टरी नही हुई। आरोपितों ने जमीन का लोन भी क्लीयर नही किया।

रजिस्टरी न होने पर आरोपितों ने बब्याज समेत राशि दिलाने तथा दूसरी जगह सस्ती जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आरोपितों ने गांव सालवन में 20 कनाल 15 मरले का सौदा किया। 80 लाख रुपये एड करने के बाद दस लाख रुपये और आरोपितों को दिए। जिसके बाद बीस लाख और देकर गत 18 अगस्त को रजिस्टरी निर्धारित कर दी गई। बाद में उन्हें पता चला की जमीन पर कोर्ट केस चला हुआ है। जिस पर स्टे है। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों की जांच अधिकारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने रामफल की शिकायत पर आरोपित दविंद्र, सतीश, गांव रोहड निवासी कुलबीर, तलविंद्र, गांव मिलकपुर निवासी मालक, विक्रम, गांव धर्मगढ़ निवासी आजाद, सोनू सागर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा