home page

जींद : दो बाइक की भिड़ंत में पशु व्यापारी की मौत

 | 
जींद : दो बाइक की भिड़ंत में पशु व्यापारी की मौत


जींद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। नरवाना स्थित सिरसा ब्रांच नहर के पास दो बाइक के बीच हुई भिड़त में पशु व्यापारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई की शिकायत पर फरार दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव कैराना (यूपी) निवासी मोहम्मद पिछले लगभग चार साल से गांव ढाकल में पशु डेयरी चलाता था। साथ में वह पशुओं की खरीद-फरोख्त भी करता था। बुधवार को मोहमद कार्यवश बाइक लेकर पशु डेयरी से निकला था।

कुछ दूरी पर सिरसा ब्रांच नहर के निकट सामने से आ रहे दूसरे बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मोहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देकर दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में मोहमद को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के मौसरे भाई इस्लाम की शिकायत पर फरार दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सर्बिंदर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा