home page

जींद : कनाडा में रह रही युवती के अश्लील वीडियो को किया सोशल मीडिया पर वायरल

 | 
जींद : कनाडा में रह रही युवती के अश्लील वीडियो को किया सोशल मीडिया पर वायरल


जींद, 12 अगस्त (हि.स.)। कनाडा में रह रही युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पूर्व में ब्वायफ्रेंड द्वारा वायरल करने तथा ब्लैकमेल करने पर गढ़ी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कनाडा में रह रही एक युवती ने पुलिस को भेजी ऑनलाइन शिकायत में बताया कि जब वह नाबालिग थी तो उसकी दोस्ती गांव पदार्थखेड़ा निवासी बलविंद्र से थी। जिसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो बना ली।

कुछ समय के बाद वह कनाडा चली गई। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो उसके परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने उससे रुपये वसूले और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने आरोपित की बात नहीं मानी और बातचीत करनी बंद कर दी। जिस पर आरोपित बलविंद्र ने उसकी अश्लील वीडियो उसके दोस्तो के पास भेज दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब आरोपित अलग-अलग आईडी से स्नैपचेट तथा इंस्टाग्राम आईडी बना कर लोगों को फ्रेड रिक्वेस्ट भेज रहा है। जिसके बाद उसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो डाल रहा है। गढ़ी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित बलविंद्र के खिलाफ दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोप लगाते हुए महिला द्वारा ऑनलाइन शिकायत की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा