home page

जींद : पिता ने की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

 | 
जींद : पिता ने की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज


जींद, 12 जुलाई (हि.स.)। सदर थाना सफीदों क्षेत्र में पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और अपनी बेटी के अपहरण का प्रयास करवाने पर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सदर थाना सफीदों इलाका गांव की एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दो जुलाई को वह रात को अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात को उसका पिता रवि उसके पेट पर बैठ गया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां जाग गई। जिसने अपने पति की हरकत का विरोध किया। जिस पर आरोपित रवि ने अपनी पत्नी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपित ने अपनी बेटी को बेचने की भी धमकी दी। जिसके बाद आरोपित ने एक युवक को घर बुलाया और उसकी बेटी का अपहरण करवाने की भी कोशिश की।

इस बीच मौका पाकर पीडि़ता तथा उसकी मां घर से भाग निकलने में कामयाब हो गई और जिसके वह अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां हिसार पहुंच गई और पिता रवि की करतूत के बारे में बताया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने हिसार के नजदीकी थाना में दी। हिसार पुलिस ने आरोपित रवि के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने, पाक्सो एक्ट तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज की जीरो एफआईआर दर्ज कर सदर थाना सफीदों पुलिस को भेज दी। रविवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हिसार पुलिस से जीरो एफआईआर मिली थी। फिलहाल आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा