जींद : हेरोइन व दाे अवैध असलहा के साथ तीन गिरफ्तार
जींद, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस द्वारा आप्रेशन आक्रमण के तहत हेरोइन तथा अवैध असलहा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादविंदर सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में सीआइए टीम पुराना बडनपुर रोड नरवाना के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान चमेला कॉलोनी की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवा कर उसमें सवार युवकों को काबू कर लिया। कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ का वजन 20 ग्राम है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान कैथल जिले के गांव पाई निवासी सोनू और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादविंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उप निरीक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में सीआइए टीम पुराना बडनपुर रोड नरवाना के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान चमेला कॉलोनी की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवा कर उसमें सवार युवकों को काबू कर लिया। कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ का वजन 20 ग्राम है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

