home page

जींद : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

 | 
जींद : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत


जींद, 21 मार्च (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा मंडी के निकट तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार काे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिल्लूखेड़ा निवासी 19 वर्षीय योगेश शुक्रवार शाम बाइक पर सवार होकर सफीदों रोड की तरफ से लिंक रोड पर पिल्लूखेड़ा मंडी की तरफ जा रहा था। कुछ दूरी पर चलते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में योगेश को नागरिक अस्पातल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता नरेंद्र की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा