home page

जींद : जिला कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 | 
जींद : जिला कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जींद : जिला कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जींद, 03 अगस्त (हि.स.)। जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने भी मौत पर संदेह जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। ज्यूडिशिल मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष परिजनों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सफीदों निवासी संदीप कुकर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है और पिछले तीन साल से जिला कारागार में है। रविवार रात को संदीप ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना का साेमवार सुबह उस समय पता चला जब अन्य कैदी सोकर उठे और संदीप को फांसी के फंदे पर लटकते पाया। जिस की सूचना जेल अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा मृतक के परिजनों व ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को दी गई।

परिजनों ने मृतक संदीप की मौत पर संदेह जताया। इस मामले में एक सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिनभर संदीप की मौत पर मृतक के परिजन रोष जताते रहे। मृतक परिजनों का कहना है कि जेल के कुछ अधिकारियों तथा कैदियों द्वारा संदीप को प्रताडि़त किया जाता था। उन्हें यह समझ नही आ रहा है कि संदीप द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या क्यों की गई है।

संदीप की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सक बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संदीप की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा