home page

जींद : होटल में पुलिस ने मारा छापा, तीन महिलाओं समेत छह को किया काबू

 | 

जींद, 22 जून (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजकीय महिला महाविद्याल के निकट चल रहे होटल एव रेस्टोरेंट पर सोमवार को छापेमारी कर तीन महिला तथा तीन युवकों को काबू किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस तीन महिलाओं तथा संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकीय महिला महाविद्यालय के निकट गली मे महादेव रेस्टोरेंट तथा होटल में बाहर से लड़कियां लाकर वेश्यावृति करवाई जाती है। सूचना के आधार पर डीएसपी रिषभ सोढ़ी के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक पुलिस ने फर्जी ग्राहक बना कर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी को भेजा। रेट तय होने के साथ इशारा मिलने पर छापामार टीम होटल के अंदर घुस गई।

अंदर बने कमरों में तीन महिलाएं तथा एक युवक संदिग्ध हालात में पाया गया। छानबीन में सामने आया कि श्याम नगर निवासी संजय रेस्टोरेट होटल को चला रहा था। जो रोहतक रोड निवासी सुनील के साथ मिल कर वेश्यावृत्ति करवाता था। बाहर से लड़किया लाकर उनसे होटल में वेश्यावृत्ति करवाई जाती थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल संचालक संजय, उसके साथ सुनील तथा संदिग्ध हालात में मिले युवक तथा तीनों महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया वेश्यावृत्ति की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई थी। जहां से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को काबू किया है। आरोपितों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा