home page

हिसार : बरवाला में बसपा ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

 | 
हिसार : बरवाला में बसपा ने किया नई कार्यकारिणी का गठन


मिशन को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

हिसार, 24 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौहान

ने कहा है कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत सक्रिय एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य

से बरवाला विधानसभा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठनात्मक समीक्षा

के बाद पिछले दिनों बरवाला विधानसभा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

रविन्द्र चौहान ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं

को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए नई कार्यकारिणी गठित की है। इसके तहत हंसराज न्याणा

एवं संदीप मिर्जापुर को विधानसभा प्रभारी, रणबीर खरकड़ी को विधानसभा अध्यक्ष, विकास

सातरोड़ को उपाध्यक्ष, अनिल लाडवा को महासचिव, सौरभ जागलान को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र

मेहरा को सचिव तथा पवन मौर्य को बीवीएफ संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी महापुरुषों के विचारों एवं मान्यवर कांशीराम साहब

तथा कुमारी मायावती की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने युवाओं को पार्टी

से जोड़ने तथा समाज के दबे-कुचले शोषित वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती

से उठाने का कार्य करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर