home page

जींद : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

 | 
जींद : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन


जींद, 24 फ़रवरी (हि.स.)। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व डीसी रेट के कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएन में शामिल करने के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली निगम कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो ने किया तथा संचालन यूनिट सचिव कर्मबीर ने किया। प्रदर्शनकारी बिजली निगम कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधान राजबीर ढिल्लो ने कहा कि इस जोखिम भरे निगम में कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी किसी भी सूरत में लागू नहीं होनी चाहिए। यह बहुत ही घातक व जानलेवा साबित होगी और डायरेक्ट रोल के कर्मचारी को जबरन एचकेआरएन में शामिल करके हरियाणा सरकार इनको ताउम्र कच्चा रखना चाहती है। जबकि यूनियन डायरेक्ट रोल के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठा रही है।

एचएसईबी वर्कर यूनियन किसी भी सूरत में डायरेक्ट रोल के कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल नही होने देगी। अगर जबरन ऐसा किया गया तो एचएसईबी वर्कर यूनियन अपना आंदोलन और उग्र करने के लिए मजबूर होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा