home page

जींद : हत्या के गवाह को धमकाने पर 24 लोगों पर मामला दर्ज

 | 
जींद : हत्या के गवाह को धमकाने पर 24 लोगों पर मामला दर्ज


जींद, 22 मई (हि.स.)। सफीदों खंड के गांव सरफाबाद में हत्या के मामले में गवाह को धमकी देने पर सदर थाना सफीदो पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मारपीट करने शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सरफाबाद निवासी राजेश ने सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई 2025 को उसके भाई विक्की की हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते उनका गांव हाट निवासी राहुल से विवाद चला आ रहा है। वह विक्की हत्याकांड में गवाह भी है। इस समय आरोपित जेल से जमानत पर आया हुआ है। जिसके चलते राहुल गवाही देने से रोक रहा है। जब उसने राहुल की बात को मानने से मना किया तो गत 30 अप्रैल को राहुल परिवार के लोग तथा 20 अन्य लोग गाडिय़ों में सवार होकर आए और गवाही न देने के दबाव डाला। आरोपितों न असलहा दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना सफीदो पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल, सुजल, पिंकी, कर्मपाल को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा