home page

हिसार : आपसी झगड़े से रोकने की रंजिश में की थी रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी की हत्या

 | 

पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी अभी फरारहिसार, 23 फरवरी (हि.स.)। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सेक्टर 9-11 के पास रविवार रात रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी एवं प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है और पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 24 घंटे के अंदर ही साेमवार काे दो आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें सातरोड निवासी रोहित व संजय शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय ने मृतक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं जबकि मुख्य आरोपी आजाद नगर निवासी योगेश, जो अभी फरार है, मृतक पर चाकू से हमला किया था। मृतक कलम सिंह ने सेक्टर 9-11 में अमन प्रॉपर्टी नाम से कार्यालय खोला हुआ था। मामले के अनुसार रविवार देर सायं सेक्टर 9-11 के पास मुन्ना स्वीट्स के सामने कुछ युवकों ने मृतक पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का यह केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार आजाद नगर निवासी योगेश, सातरोड निवासी संजय व रोहित सहित अन्य ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी योगेश ने चाकू मारा वहीं आरोपी संजय ने मृतक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पूर्व मृतक ने आरोपियों को आपसी झगड़ा क रने से रोका गया था। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाजमद आरोपी योगेश की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर