जींद : आहुजा मेमोरियल अखिल अस्पताल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
जींद, 06 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई सब्जी मंडी रोड के निकट आहुजा मेमोरियल अखिल अस्पताल अस्पताल पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर जांच की तो अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नही मिला। ऐसे में टीम ने अस्पताल को तुरंत सील कर दिया और उपयुक्त दस्तावेज लेकर सीएमओ कार्यालय में आने की बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि नई सब्जी मंडी रोड के निकट आहुजा मेमोरियल अखिल अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एमएस डा. अरविंद के नेतृत्व में टीम ने आहुजा मेमोरियल अखिल अस्पताल पर दबिश दी। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर गीता गोयल व शहर थाना पुलिस भी शामिल हुई। टीम को यहां चिकित्सक मौजूद नही मिला। ऐसे में टीम ने अस्पताल को तुरंत सील कर दिया और उपयुक्त दस्तावेज लेकर सीएमओ कार्यालय में आने की बात कही है। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए जींद नागरिक अस्पताल के एमएस डा. अरविंद ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीएमओ द्वारा कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने मौके पर आकर आहूजा मेमोरियल अखिल अस्पताल अस्पताल को लेकर जांच की। मौके पर अस्पताल का मालिक या चिकितसक नही मिले। उससे टेलीफोन पर बात की तो पता चला कि वह बाहर हैं। यहां जो भी चीजे मिली हैं व जो यहां लड़का मौजूद था, वो कुछ नही दिखा पाया। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

