home page

हिसार : किसान हितों पर समझौता नहीं, संघर्ष रहेगा जारी : बृजलाल बहबलपुरिया

 | 
हिसार : किसान हितों पर समझौता नहीं, संघर्ष रहेगा जारी : बृजलाल बहबलपुरिया


सरकार कर रहीं किसानों का शोषण, बायोमेट्रिक

में न उलझाए सरकार : राजेश संदलाना

हिसार, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के लांधड़ी टोल

प्लाजा पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम

कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल

बहबलपुरिया एवं एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की

तरफ से आंदोलन की अगुवाई करते हुए किसानों को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन दिया।

बृजलाल बहबलपुरिया ने शनिवार काे बताया कि अनाज मंडियों

में लागू बायोमेट्रिक प्रक्रिया उनके लिए भारी परेशानी का कारण बन रही है। एक-एक किसान

को 4 से 5 घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

मंडियों व सड़कों पर खड़ी रह जाती हैं। ट्रैक्टर खाली नहीं हो पाने के कारण किसान खेतों

में वापस नहीं लौट पा रहे हैं और उनकी फसल खुले में पड़ी हुई है, जो खराब मौसम और लगातार

बारिश के चलते नुकसान की कगार पर है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह भी मांग

रखी कि फसलों का तुरंत उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया

जा सके।

राजेश संदलाना ने कहा कि किसानों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में उलझाकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने

चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों

के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होनें कहा कि पोर्टल के नाम पर सरकार खेल

खेल रही है। किसानों को फसल बेचने के लिए बायोमेट्रिक किया जा रहा है। इसके अलावा

50 किलो की बोरी में 52 से 55 किलो तक वजन करने की प्रथा को किसानों ने अन्यायपूर्ण

बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। दोनों नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि बायोमेट्रिक

प्रक्रिया को तुरंत बंद किया जाए, फसलों का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए तथा मंडियों

में किसानों के लिए सरल और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर