home page

जींद : श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ब्रेक लैदर में अचानक लगी आग

 | 
जींद : श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ब्रेक लैदर में अचानक लगी आग


-तुरंत पाया आग पर काबू, 15 मिनट तक खड़ी रही रेलगाड़ी

जींद, 14 मई (हि.स.)। जींद के बरसोला गांव के पास श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ब्रेक लैदर में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलने पर कई यात्री घबरा कर बोगी से बाहर आ गए। रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ ने तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, 12482 गंगानगर इंटरसिटी रेलगाड़ी गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। ट्रेन जब गांव बरसोला से निकली तो एक कोच की ब्रेक लैदर से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगी। जिस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल स्टाफ द्वारा तुरंत प्रभाव से ट्रेन को रूकवाया गया। ट्रेन रुकते ही यात्री सुरक्षा के मद्देनजर नीचे उतर आए। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही मिनटों में स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना के कारण रेलगाड़ी लगभग 15 मिनट तक बरसोला के पास खड़ी रही। आग बुझाने और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जल्द रेलगाड़ी चलने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। अगर आग बुझाने में जरा सी देरी होती तो बडा हादसा हो सकता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा