home page

जींद : लापता व्यक्ति का शव बरामद

 | 
जींद : लापता व्यक्ति का शव बरामद


जींद, 28 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव लुदाना से लगभग एक सप्ताह पहले से गायब हुए व्यक्ति का शव गली व सड़ी हालात में पानी की नाली से बरामद हुआ है। शव की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह लेकर आए जहां चिकित्सकों ने शव की गली सड़ी दशा को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव लुदाना खेतों में बनी हैचरी से कुछ दूरी पर शनिवार को लोगों काे बदबू आई। जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का गला हुआ शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त गांव लुदाना निवासी 55 वर्षीय जगबीर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि जगबीर बिना बताए गत 21 मार्च को घर से गायब हो गया था। परिजनों ने जगबीर काे तलाशा भी लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में शव की गली सड़ी दशा को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि गायब व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा