home page

हिसार : हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार

 | 
हिसार : हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार


तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर एचटीएम पुलिस आरोपियों तक पहुंची

हत्या मामले में अब तक चार गिरफ्तार

हिसार, 28 सितंबर (हि.स.)। हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में एचटीएम

थाना पुलिस ने मृतक जतिन की पत्नी आशा को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस मामले

में जींद के जीतगढ़ निवासी अश्वनी, हांसी के उगालन निवासी लक्ष्य व रोहित को गिरफ्तार

किया गया था। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एचटीएम थाना प्रभारी ने साेमवार काे बताया कि 14 सितंबर को मिलगेट निवासी चंद्र मोहन ने अपने

पुत्र जतिन के घर से लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर एचटीएम थाना में

गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 16 सितंबर को लापता जतिन

का शव डाटा-गुराना माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम

के दौरान गले में फ्रैक्चर पाए जाने और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने हत्या

के संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई।

जांच में सामने आए तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की

पत्नी आशा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला

ने अपने परिचित अश्वनी के संपर्क में होने तथा जतिन की हत्या की साजिश में शामिल होने

संबंधी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक साक्ष्यों को

जांच में शामिल किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जतिन को वाहन के क्लेम के बहाने बाहर

बुलाने और इसके बाद उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की योजना बनाई गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर