home page

जींद : वाहन ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

 | 
जींद : वाहन ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत


जींद, 09 अप्रैल (हि.स.)। नरवाना के पुराना हिसार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जाजया लिया। पुलिस ने गुरूवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक निजी नर्सिंग कालेज में सुरक्षा गार्ड था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव तोल्यू जिला गढवाल उतराखंड निवासी 34 वर्षीय उदय उचाना स्थित निजी नर्सिंग कालेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। वह कार्यवश स्कूटी लेकर नरवाना गया हुआ था। जब वह पुराना हांसी रोड पर एजेंसी के पास पहुंचा तो किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें उदय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके पर फरार हो गया। राहगीरों द्वारा उदय को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जंहा पर उपचार के दौरान उदय की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना के जांच अधिकारी आजाद सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई हीरा की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा