home page

जींद : शराब के नशे में युवक की हत्या,चार पर मामला दर्ज

 | 
जींद : शराब के नशे में युवक की हत्या,चार पर मामला दर्ज


जींद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। नई सब्जी मंडी के निकट होटल में दोस्तों के संग आए युवक की शराब पीने के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव खटकड़ निवासी 29 वर्षीय नसीब सोमवार रात अपने दोस्त गांव बरसोला निवासी विरेंद्र, ईगराह निवासी राहुल, जींद निवासी राहुल तथा भिवानी रोड निवासी सन्नी के साथ पुरानी सब्जी मंडी के होटल में रूका हुआ था। देर रात तक शराब पीने के दौरान चला। मध्यरात्रि के बाद अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसक मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

मृतक के पिता सतबीर ने बताया कि नसीब परिवार का इकलौता चिराग था। गत 25 अक्टूबर को पत्नी, बेटी तथा बेटे को नरवाना बस अड्डे छोडऩे गया था। वह घर आने के बजाय अपने दोस्त गांव बरसोला निवासी विरेंद्र के पास पहुंच गया। जिसके बाद दोनों ने शराब पी। बावजूद इसके वह घर नही लौटा। मध्यरात्री के बाद उन्हें नसीब की मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने संदेह जताया कि उसके बेटे की हत्या चारों ने योजनाबद्ध तरीके से की है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता सतबीर की शिकायत पर विरेंद्र, राहुल, जींद निवासी राहुल तथा सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि मृतक के शव का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल चार लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा