जींद : दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
जींद, 23 अगस्त (हि.स.)। जुलाना खंड के गांव गतौली के निकट दो बाइकों के बीच भिड़ंत में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थितिा का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परनिजों को सौंप दिया है।
गांव पुट्ठी सामण निवासी 45 वर्षीय राजेश अपनी बहन के पास गांव गतौली में रह रहा था। राजेश बाइक में पट्रोल डलवा कर वापस घर लौट रहा था। गांव के ही निकट सामने आ रहे तेजरफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा चालक बाइक को छोड़ कर फरार हो गया।
परिजनों द्वारा उसे जुलाना सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के जीजा रोहताश की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

