home page

जींद : टयूबवैल के कुएं में उतरे किसान की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत

 | 
जींद : टयूबवैल के कुएं में उतरे किसान की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत


जींद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जुलाना खंड के गांव झमौला में टयूबवैल के कुएं में उतरे किसान की मिट्टी के ताैंद के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक किसान के शव का जींद अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव झमौला निवासी 61 वर्षीय किसान जयपाल रविवार को अपने खेत में टयूबवैल के कुएं में पड़ी मिट्टी की सफाई कर रहा था। उसी दौरान उस पर मिट्टी की दीवार गिर गई और वह मिट्टी के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा शोर मचाए मचाए जाने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए और मिट्टी की दीवार को हटा कर जयपाल को बेसुध हालात में बाहर निकाला। परिजनों द्वारा उसे सीएचसी जुलाना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि घटना के दौरान वे खेत में थे। कुएं से आई धड़ाम की आवाज ने उनका ध्यान खींचा। जब वे मौके पर पहुंचे तो उसका पिता मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। उन्हें बाहर निकाल कर जुलाना अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जुलाना थाना प्रभारी कमल ने बताया कि खेत में मिट्टी की दीवार के नीचे दबने से किसान की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा